रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी हालांकि इस लिस्ट में शिखर पर बने हुए हैं। यमन के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) से भी 50 फीसद ज्यादा है। अंबानी का जन्म यमन में ही हुआ था। रिलायंस के शेयरों में अच्छा उछाल आने के कारण मुकेश अंबानी की संपत्ति 58 फीसदी बढ़कर 2.57 लाख करोड़ रुपये हो गई।
अंबानी ने लगातार छठवीं बार अपने नाम यह उपलब्धि हासिल की है। हालांकि हुरुन ग्लोबल की सूची में अंबानी ने पहली बार जगह बनाई है। उनकी संपत्ति बढ़ने के कारण अमीरों की ग्लोबल सूची में उन्होंने 15वां स्थान हासिल किया है।
ये भी हैं लिस्ट में शामिल
मीडियाडॉटनेट के 34 वर्षीय दिव्यांक तुराखिया सबसे युवा अमीर हैं जिन्होंने सूची में स्थान बनाया। खास बात यह भी है कि उन्होंने अपना मुकाम खुद अपने बूते पर हासिल किया है। उनके साथ पांच अन्य अंडर-40 लोगों ने सूची में जगह बनाई। ये सभी टेक्नोलॉजी बिजनेस से जुड़े हैं और उन्होंने संपत्ति खुद अपने बूते पर अर्जित की है।
बेंगलुरु की 42 वर्षीय अंबिगा सुब्रमण्यम अपने बूते पर मुकाम हासिल करने वाली सबसे युवा महिला हैं। उन्होंने अपनी कंपनी मु-सिग्मा की हिस्सेदारी बेची है। वह इस डाटा एनालिटिक्स कंपनी की को-फाउंडर थीं। इस साल सूची में 51 महिलाओं ने जगह बनाई है।